आज से कोल इंडिया के श्रमिकों का आंदोलन
Updated at : 23 Sep 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेरमो : कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के श्रमिक 23 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं. अलग-अलग बैनर के तले श्रमिकों का आंदोलन शुरू हो रहा है. यह 27 सितंबर तक चलेगा. 23 से 27 सितंबर तक भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिक संगठनों का आंदोलन है. 24 सितंबर को संयुक्त मोरचा के बैनर […]
विज्ञापन
बेरमो : कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के श्रमिक 23 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं. अलग-अलग बैनर के तले श्रमिकों का आंदोलन शुरू हो रहा है. यह 27 सितंबर तक चलेगा. 23 से 27 सितंबर तक भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिक संगठनों का आंदोलन है.
24 सितंबर को संयुक्त मोरचा के बैनर तले सभी कोयला कंपनियों को बंद करने का आह्वान किया गया है. इस मोरचा में एटक, इंटक, सीटू, एक्टू और एचएमएस से जुड़े श्रमिक संगठन शामिल हैं. सभी संगठन मूल रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य मुद्दे आंदोलन में शामिल किये गये हैं.
बोले यूनियन नेता
24 की हड़ताल के संबंध में एटक नेता लखन लाल महतो ने बताया कि हड़ताल की तैयारी पूरी हो गयी है. एक-एक एरिया में मजदूरों से संपर्क किया जा रहा है. हड़ताल अभूतपूर्व होगी. एचएमएस नेता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर स्वत: आंदोलन के लिए आगे आ रहे हैं.
कोल इंडिया बेचने की केंद्र की साजिश का जबरदस्त विरोध होगा. सीटू नेता आरपी सिंह ने कहा कि इस बार जबरदस्त हड़ताल होगी. सभी एरिया और कंपनी के मजदूर केंद्र सरकार के फैसले को लेकर गुस्से में हैं.
गैर कानूनी है हड़ताल :सीएमडी
सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने 23 से 27 और 24 सितंबर की हड़ताल के मद्देनजर अपील जारी की है. उन्होंने मजदूर संगठनों की हड़ताल को गैर कानूनी बताया है. काम नहीं करने वाले कर्मियों को वेतन भी नहीं मिलेगा. कंपनी के तय नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने श्रमिक संगठनों से हड़ताल पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




