Bokaro News : चास के इस स्कूल में 20 साल में नहीं पहुंची बिजली

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास के एक स्कूल में 20 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची है.

विज्ञापन

चास प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय डोमटोला कुरा चास-2 में 20 साल से बिजली की सुविधा नहीं है. अब उम्मीद जगी है. सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले की जानकारी प्रधानाध्यापक द्वारा धनबाद सांसद को दी गयी थी. सांसद की पहल के बाद बिजली विभाग की ओर से स्कूल में बिजली कनेक्शन पहुंचाने के लिए खंभा गिरा दिया गया है. प्रधानाध्यापक विश्वजीत घड़ियाल ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए पूर्व में कई बार विभाग को आवेदन दिया गया था. विद्यालय में पहले से वायरिंग किया हुआ और पंखे लगाये जा चुके हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में विद्यालय सचिव द्वारा शिक्षा विभाग को सभी कमरों में बिजली कनेक्शन व आवश्यक उपकरण लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था. वर्तमान में विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में 24 छात्र अध्ययनरत हैं तथा नामांकन प्रक्रिया जारी है. विद्यालय में दो शिक्षक हैं.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola