73% आरक्षण की मांग को लेकर राजद ने फूंका सरकार का पुतला
Updated at : 22 Aug 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : कांग्रेस नेता साधु शरण गोप के नेतृत्व में आरक्षण समर्थकों ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया. दुंदीबाद (खुदीराम बोस चौक) में आयोजित कार्यक्रम में आरक्षण के खिलाफ हो रही साजिश व प्रदेश में 73 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में विफल रहने के विरोध में पुतला दहन किया गया. […]
विज्ञापन
बोकारो : कांग्रेस नेता साधु शरण गोप के नेतृत्व में आरक्षण समर्थकों ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया. दुंदीबाद (खुदीराम बोस चौक) में आयोजित कार्यक्रम में आरक्षण के खिलाफ हो रही साजिश व प्रदेश में 73 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में विफल रहने के विरोध में पुतला दहन किया गया.
श्री गोप ने आरएसएस के मोहन भागवत के हालिया बयान की निंदा की. कहा : जब वर्तमान में आरक्षण अप्रासंगिक है, तो इडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की आवश्यकता क्या थी ?
श्री गोप ने कहा : सीएम रघुवर दास आरएसएस के आरक्षण समाप्त करने की कार्य योजना पर काम कर रहे हैं. रघुवर दास को इसका खामियाजा आगामी विधानसभा से चुकाना पड़ेगा. मौके पर जितेंद्र यादव, दिलीप उरांव, अनिरुद्ध कुमार विश्वास, मनोहर गोप, घनश्याम गोप, सुभाष दास, सुदामा यादव, कोट बाबू अंसारी, जेठू राम गोप, गंगाधर गोराई, भानु गोप, निमाय गोप, छुटू लाल गोप, तिलकधारी गोप, बुधेश्वर महतो, गुरुपद गोप, राम अवतार, एसएस राय, आरके यादव, कालीचरण हेंब्रम, सुरेश दास, चुनमुन यादव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




