चंद्रपुरा में राजधानी तो बोकारो स्टेशन पर अटकी जनशताब्दी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो स्टेशन पर गुरुवार शाम 4:25 बजे की पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अचानक रोक दिया गया. इससे नाराज यात्रियों ने पैनल रूम में हंगामा किया. वहीं चंद्रपुरा स्टेशन पर राजधानी को रोका गया. बताया जाता है कि गोमो रेलवे रूट में आंधी तूफान के बाद आपातकाल की स्थिति में […]
बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो स्टेशन पर गुरुवार शाम 4:25 बजे की पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अचानक रोक दिया गया. इससे नाराज यात्रियों ने पैनल रूम में हंगामा किया. वहीं चंद्रपुरा स्टेशन पर राजधानी को रोका गया. बताया जाता है कि गोमो रेलवे रूट में आंधी तूफान के बाद आपातकाल की स्थिति में पावर ब्लॉक लिया गया.
इस कारण उस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया. वहीं नाराज यात्रियों ने आरोप लगाया कि ये रेलवे की लापरवाही है. जान बूझकर यात्रियों को लटकाया जा रहा है. अगर गोमो रेल मार्ग में काम चल रहा था, तो फिर ट्रेन को रांची से ही लेट खोलना चाहिए था. हंगामा होता देख एसएंडटी स्टाफ राजन उपाध्याय ने एआरएम तथा आरपीएफ को फोन कर सूचना दी. एसएमआर, जीआरपी, आरपीएफ ओसी पहुंच कर यात्रियों को समझा कर शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




