फनी की राहत खत्म, अब गर्मी का कहर शुरू

Published at :09 May 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
फनी की राहत खत्म, अब गर्मी का कहर शुरू

42 डिग्री अधिकतम तापमान ने झुलसाया चिलचिलाती धूप ने जलाया बदन बोकारो : चक्रवाती तूफान बनी और उससे हुई बारिश से हुआ सुहावना मौसम अब खत्म हो गया. बरसात का पानी सूर्य की तपिश से भाप बनकर उड़ने लगा है. अब गर्मी कहर बरपाने लगी है. चिलचिलाती धूप से बदन जलने लगा है. गर्मी ऐसी […]

विज्ञापन

42 डिग्री अधिकतम तापमान ने झुलसाया

चिलचिलाती धूप ने जलाया बदन
बोकारो : चक्रवाती तूफान बनी और उससे हुई बारिश से हुआ सुहावना मौसम अब खत्म हो गया. बरसात का पानी सूर्य की तपिश से भाप बनकर उड़ने लगा है. अब गर्मी कहर बरपाने लगी है. चिलचिलाती धूप से बदन जलने लगा है. गर्मी ऐसी कि इंसान तो इंसान पेड़ के पत्ते भी मुरझाये से लटके हुए हैं. बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत रूम टेंपरेचर से एक डिग्री ज्यादा था.
डीसी साहब ! गरमी छुट्टी कब होगी : चरम गर्मी बच्चों के लिए सितम बन गयी है. स्कूल आना-जाना बच्चों के लिए कुरुक्षेत्र के समान हो गया है. मॉर्निंग स्कूल होने के बाद भी सूर्य की तपिश बच्चों को झुलसा रही है. आलम यह है कि अब बच्चे अभिभावक से पूछ रहे हैं कि गर्मी की छुट्टी कब होगी. हालांकि कई स्कूलों में गर्मी छुट्टी हो गयी है.
वोटिंग प्रतिशत पर हो सकता है असर : जानकारों की माने तो हाल के दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. सूर्य इसी तरह से लोगों को परेशान करेगा. रविवार को धनबाद व गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग है. मौसम की मिजाज से यह संभावना जरूर व्यक्त की जा सकती है कि वोटिंग प्रतिशत में उछाल नहीं आये. एक ओर गर्मी, दूसरी ओर रोजा के कारण मतदान प्रतिशत में उछाल की गुंजाइश कम ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola