दंगा-फसाद करने वालों को चिह्नित करें : डीसी

Updated at : 03 Apr 2019 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
दंगा-फसाद करने वालों को चिह्नित करें : डीसी

धारा 107 के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया गया रामनवमी जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से लेना होगा आदेश बोकारो : लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कृपानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव […]

विज्ञापन

धारा 107 के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया गया

रामनवमी जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से लेना होगा आदेश
बोकारो : लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कृपानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के लिए धारा 107 के तहत कार्रवाई पर जोर दिया. डीसी ने कहा कि पिछले पांच साल में दंगा-फसाद करने वाले, चुनाव की प्रक्रिया में दखलअंदाजी करने वाले और सांप्रदायिक मामलों में नामित लोगों को अविलंब चिह्लित कर विधि सम्मत कार्रवाई करें.
सभी लंबित नॉन वेलेबल वारंट का अविलंब निष्पादन किया जाये. सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों में सामंजस्य जरूरी है. सभी सेक्टर पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दें. बीडीओ अपने क्षेत्रों का वोलिन्येंरिबल्टी मैपिंग करें. डीसी ने कहा कि सुरक्षा बलों की छावनी के आसपास वाली संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर रिपोर्ट दें. आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सभी बीडीओ एफएसटी व एसएसटी टीमों द्वारा सर्विलांस कार्यों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराये.
डीसी ने कि रामनवमी जुलूस निकालने से पूर्व अखाड़ा समितियों को जिला प्रशासन से आदेश लेना होगा. बैठक में एसपी पी मुरुगन, एसी विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर पशुपति नाथ मिश्रा, चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, एसडीओ बेरमो (तेनुघाट) प्रेम रंजन, एसडीओ चास हेमा प्रसाद, एसडीपीओ बेरमो (तेनुघाट) आर राम कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन सहित सभी बीडीओ, सीओ व पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
चुनाव तैयारियों की ली गयी जानकारी : झारखंड निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हजारीबाग व पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से वीडियो संवाद कर चुनाव कार्य के तहत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली.
बोकाराे के डीसी कृपानंद झा ने तैयारियों की जानकारी दी. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने चुनाव संंबंधी खर्चों का दैनिक व साप्ताहिक लेखा-जोखा आयोग को उपलब्ध कराने की बात कही. चुनाव कार्य के लिये लगाये गये कर्मियों की संख्या की समीक्षा की. जरूरत के अनुसार कर्मियों की अतिरिक्त नियुक्ति की बात कही.
फॅार्म 12 के अंतर्गत पोस्टल बैलेट पेपर द्वारा वोटिंग के लिए निबंधन प्रक्रिया पर चर्चा की. श्री रंजन ने कहा : इसके तहत वैसे कर्मी जो चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे है, वह सभी कर्मी चुनाव पूर्व निबंधन कर डाक के माध्यम से अपना बहुमूल्य वोट दे सकते है. इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी अलग से कैंप लगाकर सभी पुलिस बल के जवानों सहित अन्य कर्मियों को देने का भी निदेश श्री रंजन ने दिया. संवाद में डीडीसी रवि रंजन मिश्र, एसी विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर पशुपति नाथ मिश्रद्व जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोती लाल हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola