ePaper

ट्रेन में हुआ बच्चे को जन्म

Updated at : 27 Mar 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में हुआ बच्चे को जन्म

चंदनकियारी : आद्रा स्टेशन में सोमवार की रात को ट्रेन संख्या 18449 (पुरी-पटना बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस) में यात्रा कर रही एक महिला ने शिशु को जन्म दिया. महिला कंचन देवी अपने पति के साथ पुरी से मोकामा (बिहार) जा रही थी. दंपती मोकामा के रहने वाले हैं. आद्रा स्टेशन के कुछ पहले महिला को प्रसव […]

विज्ञापन

चंदनकियारी : आद्रा स्टेशन में सोमवार की रात को ट्रेन संख्या 18449 (पुरी-पटना बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस) में यात्रा कर रही एक महिला ने शिशु को जन्म दिया. महिला कंचन देवी अपने पति के साथ पुरी से मोकामा (बिहार) जा रही थी. दंपती मोकामा के रहने वाले हैं. आद्रा स्टेशन के कुछ पहले महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी.

ट्रेन के गार्ड ने आद्रा स्टेशन पर ऑन ड्यूटी डेप्युटी स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी. उन्होंने मंडल रेलवे अस्पताल आद्रा को जानकारी दी. इसके बाद रेल अस्पताल के चिकित्सक कुमार गौरव मेडिकल टीम के साथ स्टेशन पहुंचे, लेकिन तब तक महिला ने शिशु को जन्म दे दिया था. उस समय ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी. मेडिकल टीम ने महिला व बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा देकर उन्हें आद्रा मंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद रघुनाथपुर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola