सिगरेट में गांजा भरकर बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : उत्पाद विभाग ने सेक्टर चार स्थित जितेंद्र सिनेमा के निकट एक पान दुकान में छापेमारी कर 289 ग्राम गांजा बरामद किया है. मौके से गांजा बेचने वाले दुकानदार सेक्टर चार, सर्कस मैदान झोपड़ी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग के अनुसार, अजय कुमार अपनी दुकान में सिगरेट में गांजा भरकर […]
विज्ञापन
बोकारो : उत्पाद विभाग ने सेक्टर चार स्थित जितेंद्र सिनेमा के निकट एक पान दुकान में छापेमारी कर 289 ग्राम गांजा बरामद किया है. मौके से गांजा बेचने वाले दुकानदार सेक्टर चार, सर्कस मैदान झोपड़ी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद विभाग के अनुसार, अजय कुमार अपनी दुकान में सिगरेट में गांजा भरकर बेचता था. इसकी सूचना पर जब उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. दुकान से 17 पॉकेट सिगरेट (गांजा भरा हुआ) बरामद हुआ. इसके अलावा गांजा का पुड़िया भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










