आधुनिक तरीके से खेती कर बनें स्वावलंबी : मंत्री

चंदनकियारी : अत्याधुनिक तरीके से खेती करके किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकते हैं. सरकार कॉपरेटिव के माध्यम से कृषि कार्य और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. इससे सामूहिक रूप से कम समय में और पूंजी निवेश कर उत्पादन कर सकते है. सहकारिता विभाग इसके लिए हर संसाधन मुहैया कराएगी. शनिवार […]
चंदनकियारी : अत्याधुनिक तरीके से खेती करके किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकते हैं. सरकार कॉपरेटिव के माध्यम से कृषि कार्य और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. इससे सामूहिक रूप से कम समय में और पूंजी निवेश कर उत्पादन कर सकते है. सहकारिता विभाग इसके लिए हर संसाधन मुहैया कराएगी.
शनिवार को उक्त बातें स्थानीय विधायक सह मंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में कही. कहा कि झारखंड में कृषियोग्य भूमि की कोई कमी नही. यहां कृषि को उद्योग का रूप देकर इसे उन्नत तरीकों का इस्तेमाल कर कृषक सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है. इसके लिए सरकारी स्तर पर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है.
धान क्रय केंद्रों की बढ़ोतरी करते हुए इसके समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गयी है, ताकि किसानों को उपज का समूचित मूल्य मिले. मंत्री ने स्थानीय किसानों को वित्तीय वर्ष 2016-17 की कृषि बीमा की राशि का चेक प्रदान किया. जिला सहकारिता विभाग ने कृषि व पशुपालन विभाग की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं व मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की जानकारी दी. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, बीस सूत्री अध्यक्ष लोकेश साहनी, उप प्रमुख चंचला देवी , पैक्स अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह चौधरी, शशिभूषण चौधरी, किरीटी शर्मा, विष्णु महतो, अजय रजवार, राज कपूर सिंह, संजय सिंह चौधरी, गुनाधर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










