मांगों को लेकर पुलिसकर्मी तीन चरणों में करेंगे आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 6:56 AM

विज्ञापन

28 फरवरी से 04 मार्च तक जायेंगे सामूहिक अवकाश पर बोकारो : सात सूत्री मांगों को लेकर जिला पुलिस तीन चरणों में आंदोलन करेंगे. गुरुवार को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन-बोकारो की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पुलिस लाइन-12 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज महतो ने की. वक्ताओं ने कहा : […]

विज्ञापन

28 फरवरी से 04 मार्च तक जायेंगे सामूहिक अवकाश पर

बोकारो : सात सूत्री मांगों को लेकर जिला पुलिस तीन चरणों में आंदोलन करेंगे. गुरुवार को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन-बोकारो की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पुलिस लाइन-12 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज महतो ने की.

वक्ताओं ने कहा : पुलिस कर्मी 12 से 14 फरवरी को काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी करेंगे, वहीं 20 फरवरी को सामूहिक उपवास किया जायेगा. अंतिम चरण में पुलिस कर्मी 28 फरवरी से 04 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर जायेंगे.

ये है मांग : 13 माह का वेतन, 07 वें वेतन आयोग के अनुशंसा के अनुरूप पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विभिन्न भत्ता को पुनरीक्षित दर से लागू करने, एसीपी/एमएसीपी लंबित मामलों का निष्पादन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वरीय पुलिस पदाधिकारियों की तरह पुलिस कर्मियों की इलाज व्यवस्था, शहीद/मृत के आश्रित को अनुकंपा में उम्र में छूट व शहीद के माता पिता को 25 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान व सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को समाप्त करना. बैठक में जिला सचिव राजकुमार मुंडा, उपाध्यक्ष द्वितीय राजकुमार समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola