विवाहिता को भगाने में दो वर्ष की कैद

बोकारो : स्थानीय न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार ने विवाहिता को भगाने के मामले में शनिवार को एक मुजरिम को दो वर्ष कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गयी है. जुर्माना नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास होगा. सजा पाये मुजरिम चंदनकियारी के ग्राम कालिकापुर, […]
बोकारो : स्थानीय न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार ने विवाहिता को भगाने के मामले में शनिवार को एक मुजरिम को दो वर्ष कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गयी है. जुर्माना नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास होगा. सजा पाये मुजरिम चंदनकियारी के ग्राम कालिकापुर, भुइंयाबहाल निवासी रावण सिंह चौधरी (28 वर्ष) हैं. न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 263/17 व चंदनकियारी थाना कांड संख्या 120/15 के तहत चल रहा था.
सरकार की तरफ से इस मामले में विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने अदालत में पक्ष रखा. घटना की प्राथमिकी विवाहिता के पति ने दर्ज करायी थी. यह घटना 21 जून 2015 की है. रावण सिंह चौधरी ने गांव की ही एक शादी शुदा महिला को प्रेम का झांसा देकर अपने साथ भगाकर शिमला ले गया. यहां दो वर्षों तक महिला के साथ रहा. दो वर्ष के बाद रावण सिंह चौधरी महिला के साथ लौटा था. पुलिस ने शादीशुदा महिला को रावण के कब्जे से बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




