Bokaro News : शादी में आये युवक का शव कुएं में तैरता मिला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शादी में आये युवक का शव कुएं में तैरता मिला

Bokaro News : चास के उसरडीह गांव की घटना

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, तलगड़िया. चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलुंजा पंचायत के उसरडीह गांव स्थित एक सरकारी कुएं में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान माराफारी थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी बीरेंद्र सिंह के छोटे पुत्र सुखदेव सिंह(23 वर्ष) के रूप में की हुई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय एक ग्रामीण पानी लेने के लिए कुएं के पास गया. इसी दौरान उसकी नजर कुएं में तैर रहे एक युवक के शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चास मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार नौ मार्च को उसरडीह गांव में एक शादी समारोह हुआ था. बोकारो जिले के तेनुघाट थाना क्षेत्र के उलगड्डा से एक बरात आयी थी. संभावना जतायी जा रही है कि सुखदेव सिंह बरात या रिश्तेदारों के साथ यहां आया होगा. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola