Bokaro News : बियाडा के उद्योगों की सुरक्षा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट

Bokaro News : प्रिंस खान के नाम से धमकी का वायरल ऑडियो का मामला
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. प्रिंस खान के नाम से धमकी का वायरल ऑडियो को देखते हुए बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है. बियाडा (औद्योगिक इकाई) उद्यम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है. बालीडीह थाना के साथ-साथ स्पेशल ब्रांच की नजर बियाडा के औद्योगिक इकाइयों पर है. क्षेत्र में हर आने-जानेवालों पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है. एहतियात के तौर पर बुधवार को देर रात तक फोरलेन, कुर्मीडीह व औद्योगिक क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. हालांकि, इसे रूटीन जांच अभियान बताया जा रहा है. इसके अलावा वायरल ऑडियो को लेकर साइबर सेल भी जांच शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रिंस खान के नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें रांची, धनबाद सहित बोकारो की बीएमडब्ल्यू (मेटल कटिंग कंपनी) कंपनी के संचालक सुरेश सिंह को धमकी दी गयी है. रंगदारी मांगने को लेकर दो बम कंपनी पर चलाने व एक परचा छोड़ने की बात भी कही गयी. हालांकि प्रभात खबर वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. इधर, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है. कंपनी के कर्मचारी से बातचीत भी की गयी, परंतु कंपनी के कर्मचारी ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है. फिलहाल पुलिस लगातार सजगता के साथ जुटी हुई है. संदिग्ध वाहनों की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है. कोट धमकी या रंगदारी से जुड़ा कोई भी प्रमाण सामने आता है. संबंधित अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पुलिस साइबर एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. वायरल ऑडियो में धमकी डिजिटल माध्यमों से दी गयी है. – हरविंदर सिंह, एसपी, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




