दुर्घटना में दो युवतियां समेत तीन जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार थाना क्षेत्र से सटे गोला थाना क्षेत्र के संधवई घाटी के पास एक बाइक से गिर कर दो युवतियां समेत तीन जख्मी हो गये. जख्मी युवतियां कसमार थाना क्षेत्र के बरइकला पंचायत के रानीटांड निवासी परशुराम महतो […]
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार थाना क्षेत्र से सटे गोला थाना क्षेत्र के संधवई घाटी के पास एक बाइक से गिर कर दो युवतियां समेत तीन जख्मी हो गये. जख्मी युवतियां कसमार थाना क्षेत्र के बरइकला पंचायत के रानीटांड निवासी परशुराम महतो की पुत्री अंजू कुमारी (18 वर्ष) व रानी टांड़ निवासी विशेश्वर महतो की पुत्री पिंकी कुमारी (16 वर्ष) हैं.
पिंकी के सिर पर गंभीर चोट आयी है. उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि गोला ग्राम निवासी चेतलाल महतो दोनों युवतियों को अपनी बाइक पर बैठा कर रानीटांड़ ग्राम जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इससे तीनों जख्मी हो गये. उक्त रास्ते से गुजर रहे पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने तीनों घायलों को अपने वाहन से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और तीनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










