समरेश सिंह की बहू डॉ परिंदा थामेंगी कांग्रेस का दामन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चास : पूर्व मंत्री समरेश सिंह की मंझली पुत्रवधू डॉ परिंदा सिंह 17 जनवरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी. डॉ सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं. बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बताया कि डॉ सिंह व उनके समर्थकों को 17 जनवरी को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी जायेगी. इस […]
विज्ञापन
चास : पूर्व मंत्री समरेश सिंह की मंझली पुत्रवधू डॉ परिंदा सिंह 17 जनवरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी. डॉ सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं. बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बताया कि डॉ सिंह व उनके समर्थकों को 17 जनवरी को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी जायेगी. इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की ओर से आदेश मिला है.
मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं
गौरतलब हो कि डॉ सिंह फिलहाल राष्ट्रीय विकास समिति नामक संगठन चलाती हैं. इसके साथ ही वह रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय सेक्टर-9 में प्राचार्य हैं. वर्ष 2015 में चास नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं. वह रोटरी क्लब चास की भी सक्रिय सदस्य हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ परिंदा सिंह बीते छह माह से कांग्रेस में शामिल होने की दिशा में प्रयासरत थीं.
दादा का है आशीर्वाद
गौरतलब हो कि समरेश सिंह की छोटी पुत्रवधू श्वेता सिंह कांग्रेस से करीब दो वर्षों से जुड़ी हुई हैं. साथ ही कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. श्री सिंह की दोनों पुत्रवधू के कांग्रेस से जुड़ने से बोकारो का राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है. श्री सिंह बोकारो के पांच बार विधायक रह चुके हैं.
इसका लाभ भी उनके दोनों पुत्रवधुओं को मिलेगा. बोकारो विधानसभा के अलावे नगर निगम क्षेत्र का भी समीकरण आने वाले दिनों में प्रभावित होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










