बोकारो : कोलबिरा में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बोले डॉ अजय बोकारो : कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाडी की जीत पर बोकारो में भी जश्न मना. बोकारो जिला का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाडी की जीत पर बोकारो में भी जश्न मना. बोकारो जिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर चार स्थित जिला कार्यालय में रविवार को आतिशबाजी की गयी व मिठाई बांटी गयी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन […]
विज्ञापन
बोकारो : कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाडी की जीत पर बोकारो में भी जश्न मना. बोकारो जिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर चार स्थित जिला कार्यालय में रविवार को आतिशबाजी की गयी व मिठाई बांटी गयी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर बह रही है. भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है. भाजपा ने केवल वादों की राजनीति की है. जनता को कांग्रेस पर विश्वास है.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को विकास के पथ पर सदैव आगे रखा. जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी, जनता के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है. जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि सरकारी सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है. राज्य में अराजकता का माहौल है. कभी स्वास्थ्य कर्मी हडताल पर जा रहे हैं, तो कभी पारा शिक्षकों को हक के लिए दे पड़ रहा है. कांग्रेस यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती है.
उकरीद कांग्रेस कार्यालय में बंटी मिठाई
बोकारो जिला युवा कांग्र्रेस कमेटी की ओर से उकरीद कार्यालय में मिठाई बांटी गयी. पटाखे जलाये गये. जिला महासचिव उमर अली अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की जीत ने यह बता दिया है कि अब जनता जाग गयी है. वर्तमान सरकार लोगों को अब ठग नहीं सकती है. बोकारो के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में काफी मेहनत की थी. सभी को बधाई. जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जियाउल अंसारी, खालिद आदि मौजूद थे.
पेटरवार. पेटरवार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी. मौके पर प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वसीम अहमद, मुकूल भूषण खत्री, सुभाष प्रसाद, विवेक प्रजापति, गिरिधारी साव, सृष्टिधर गुप्ता, रामचरण महतो, मुख्तार आलम, धीरेन साव, आकाश नायक, परितोष महथा, देव पूजन महथा आदि मौजूद थे.
धनबल पर जनबल की जीत : डॉ प्रकाश
झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कोलेबिरा में कांग्रेस व झाविमो गठबंधन की जीत है. यह धनबल पर जनबल की जीत है. जनता ने भाजपा सरकार की भ्रष्ट प्रशासनिक नीति व जनविरोधी मानसिकता को नकारा है. आने वाले समय में जनता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार देखना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










