चास में पुलिसकर्मी बन ले उड़े बुजुर्ग महिला के ढाई लाख के जेवर

Updated at : 28 Nov 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
चास में पुलिसकर्मी बन ले उड़े बुजुर्ग महिला के ढाई लाख के जेवर

चास : पुलिसकर्मी बन थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी पुष्पा रानी मंडल (65) से तीन उचक्कों ने ढाई लाख के जेवरात की ठगी कर ली. जाने से पूर्व उचक्के महिला को एक नकली बाला थमा गये. घटना मंगलवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे घटी. वृद्धा करीब पौन घंटे तक लोगों को बता कर इधर-उधर […]

विज्ञापन
चास : पुलिसकर्मी बन थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी पुष्पा रानी मंडल (65) से तीन उचक्कों ने ढाई लाख के जेवरात की ठगी कर ली. जाने से पूर्व उचक्के महिला को एक नकली बाला थमा गये. घटना मंगलवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे घटी. वृद्धा करीब पौन घंटे तक लोगों को बता कर इधर-उधर भटकती रही.
पीड़िता पुष्पा के अनुसार, वह चेकपोस्ट स्थित द धनबाद सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक से अपने घर लौट रही थी. विजय मेडिकल की गली में घुसते ही तीन युवकों ने खुद को सीआइडी पुलिस बता पूछा कि वह कीमती गहने पहनकर क्यों घूम रही है. महिला उचक्कों के झांसे में आ गयी. अपने हाथ की चार सोने की चूड़ियां, दो सोने के कंगन व गले में पहना डेढ़ भर की सोने की चेन खोल अपने पास रखे एक पेपर में लपेटने लगी.
इतने में एक उचक्का महिला के कान से सोने का टॉप खुद खोलने लगा. इस पर महिला को शक हुआ और उसने उचक्कों का विरोध किया.
हो-हल्ला के बाद निकल भागे : महिला के हो-हल्ला करने पर उचक्के उसके हाथ में रखे जेवरात छीन कर भाग निकले. इस दौरान एक पेपर में लपेटा बाला महिला को पकड़ा दिया.
पुष्पा ने बताया कि जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है. उसने बताया कि उसके दो पुत्र प्रवीर मंडल व रणवीर मंडल धनबाद के एक बैंक में कार्य करते हैं. महिला अपने पुत्र प्रवीर के साथ चास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची थी. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
चास पुलिस का दिखा संवेदनहीन चेहरा
पीड़ित महिला काफी देर तक भटकती रही. उसे कुछ नहीं सूझ रहा था. इसी बीच एक परिचित व्यक्ति मिला. उसे घटना से अवगत कराया. परिचित ने तारा नगर में रहने वाले पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी. श्री सिंह तुंरत मौके पर पहुंचे. करीब 5.18 बजे में चास थाना को घटना की जानकारी दी.
काफी देर तक चास पुलिस के नहीं पहुंचने पर उन्होंने 100 नंबर पर डायल कर घटना की सूचना दी. इसके बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने बोकारो एसपी को व्हाट्सएप्प पर पूरी घटना बतायी. एसपी के निर्देश पर चास पुलिस शाम सात बजे घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola