बोकारो : कांग्रेस नेता पर 11 लाख रुपये ठगी का आरोप

Updated at : 18 Nov 2018 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : कांग्रेस नेता पर 11 लाख रुपये ठगी का आरोप

रेलवे ठेका के नाम पर की ठगी बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रोहित दुबे व अन्य के खिलाफ स्थानीय सेक्टर चार थाना में 11 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामला दर्ज कराया गया है. घटना की प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ, एलडीए कॉलोनी निवासी एसएस सर्विसेज फर्म […]

विज्ञापन
रेलवे ठेका के नाम पर की ठगी
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रोहित दुबे व अन्य के खिलाफ स्थानीय सेक्टर चार थाना में 11 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामला दर्ज कराया गया है. घटना की प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ, एलडीए कॉलोनी निवासी एसएस सर्विसेज फर्म के प्रोपराइटर प्रकाश सिंह ने दर्ज करायी है.
मामले में सिटी सेंटर के प्लॉट संख्या एचई-14 निवासी कांग्रेसी नेता रोहित दुबे, रोहित की पत्नी रश्मि लता, प्रेमकांत झा, सुधीर जायसवाल, गोड्डा जिला के थाना बसंतरा, बसजोरिया निवासी मो निजामुद्दिन को अभियुक्त बनाया गया है. सूचक के अनुसार, रोहित दुबे व उनकी पत्नी उनके फर्म में पार्टनर के रूप में थे.
अन्य अभियुक्त रोहित के कर्मचारी थे. अभियुक्तों ने सूचक को बताया की फर्म को झारखंड में रेलवे का ठेका मिला है. अनुबंध की शर्तों के अनुसार, सूचक से ठेका कार्य के लिये 15 लाख रुपये की मांग की गयी. अभियुक्तों की बात पर भरोसा कर सूचक ने 15 लाख रुपये का भुगतान चेक व नकद के माध्यम से किया
निर्धारित अवधि के बाद भी अभियुक्तों ने रेलवे का काम नहीं शुरू किया. इसके बाद सूचक ने अपनी राशि की मांग की. दबाव बनाने पर अभियुक्त ने 03.90 लाख रुपये सूचक को वापस किया. इसके बाद सभी अभियुक्त सिटी सेंटर स्थित कार्यालय को बंद कर फरार हो गये. अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया. अभियुक्तों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola