गोमिया : ठगी मामले में तीन भेजे गये जेल

गोमिया : ननबैंकिंग कंपनियों में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी मामले में गोमिया पुलिस ने आरोपी अतीश कुमार, बबलू कुमार एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गोमिया थाना में कांड संख्या 112/18, […]
गोमिया : ननबैंकिंग कंपनियों में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी मामले में गोमिया पुलिस ने आरोपी अतीश कुमार, बबलू कुमार एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गोमिया थाना में कांड संख्या 112/18, भादवि की धारा 406, 420 तथा 138 एनआइ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
होसिर की पूजा देवी ने गोमिया थाना में शिकायत की थी कि एसआइडब्लू कंपनी एवं कुछ अन्य नन बैंकिग कंपनी के नाम पर पैसा दोगुना करने का सब्जबाग दिखाकर आरोपियों ने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




