ललपनिया : टीटीपीएस में फिर कोयला संकट, आज से बंद हो जायेगी परियोजना की एक यूनिट
Updated at : 23 Oct 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

ललपनिया : टीटीपीएस में कोयला की कमी का संकट फिर उत्पन्न हो गया है. कोयला के अभाव में 23 अक्तूबर को एक यूनिट बंद करनी पड़ेगी. इसके बाद अगर अगले दो-तीन दिनों के अंतराल में सीसीएल द्वारा कोयला की आपूर्ति नहीं हुई, तो दूसरी यूनिट भी बंद हो जायेगी. इस परियोजना से उत्पादन बंद होने […]
विज्ञापन
ललपनिया : टीटीपीएस में कोयला की कमी का संकट फिर उत्पन्न हो गया है. कोयला के अभाव में 23 अक्तूबर को एक यूनिट बंद करनी पड़ेगी. इसके बाद अगर अगले दो-तीन दिनों के अंतराल में सीसीएल द्वारा कोयला की आपूर्ति नहीं हुई, तो दूसरी यूनिट भी बंद हो जायेगी. इस परियोजना से उत्पादन बंद होने से झारखंड में बिजली की घोर किल्लत हो जायेगी.
परियोजना के जीएम सह मुख्य अभियंता सनातन सिंह ने टीवीएनएल के एमडी सहित अन्य अधिकारियों को कोयला की कमी की जानकारी दी है. दोनों यूनिट से उत्पादन होने से दुर्गा पूजा के दौरान बिजली संकट से निजात मिली थी. दोनों यूनिट से 360 और 350 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




