ऊर्जा मंत्री को बरखास्त करें मुख्यमंत्री : समरेश

Updated at : 08 Jun 2014 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री को बरखास्त करें मुख्यमंत्री : समरेश

बोकारो: नियमित बिजली की मांग को लेकर पहली बार चास के व्यवसायी अपना व्यवसाय छोड़ कर सड़क पर उतरे. इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए. सरकार कोयला-लोहा चोरी करने वालों को संरक्षण देने में जुटी हुई हैं. ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह विभाग के लिए नहीं पुत्र के […]

विज्ञापन

बोकारो: नियमित बिजली की मांग को लेकर पहली बार चास के व्यवसायी अपना व्यवसाय छोड़ कर सड़क पर उतरे. इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए. सरकार कोयला-लोहा चोरी करने वालों को संरक्षण देने में जुटी हुई हैं.

ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह विभाग के लिए नहीं पुत्र के लिए चिंतित हैं. मंत्री अपने पुत्र को बचाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. यह बातें शनिवार को स्थानीय विधायक सह झाविमो केंद्रीय उपाध्यक्ष समरेश सिंह ने कही. श्री सिंह ने बयान जारी कर कहा : बिजली संकट से चास वासी काफी त्रस्त हैं.

सरकार को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए. नियमित बिजली की मांग कर आंदोलन करने वाले चास वासियों को लाठियों से पीटा गया. यह निंदनीय हैं. लाठी चार्ज से जन आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह जन आंदोलन दबने वाला नहीं है. आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा. हम चास की जनता के साथ पहले भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे.

मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह को तुरंत बर्खास्त करें. बिजली विभाग को ईमानदार अधिकारी मुख्य सचिव के हवाले करें. ईमानदार अधिकारियों का टास्क फोर्स बना कर चास का बिजली संकट के साथ-साथ पूरे झारखंड का बिजली संकट दूर करें. बिजली संकट दूर नहीं होने से हेमंत सरकार डूब जायेगी. श्री सिंह ने कहा : राजेंद्र सिंह बिजली विभाग के मंत्री हैं. वह इस जिला के प्रभारी भी हैं. क्या उनको भयंकर गरमी में बिजली संकट नहीं दिख रहा है. जैनामोड़ अनुमंडल बने या ना बने उन्हें कोई मतलब नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola