Bokaro News : बीएसएल की 96 दुकानों के लिए लॉटरी चार मई को

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल की 96 दुकानों के लिए लॉटरी चार मई को

Bokaro News : बीएसएल की 96 दुकानें आवंटित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

बीएसएल द्वारा विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त 96 दुकानें विस्थापितों को आवंटित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है. नगर सेवा भवन स्थित नगर प्रशासन-एलआरए कार्यालय से 23 मार्च से एक अप्रैल तक 1700 से अधिक फार्म बिके. इसमें 1650 फार्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो से छह अप्रैल तक जमा हुए.

दुकानें 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए मिलेंगी

बीएसएल के महाप्रबंधक-एलएंडए विभाग, नगर सेवा भवन एके सिंह ने बताया कि दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी चार मई को होगी. 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए दुकानें आवंटित की जायेंगी. भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा होगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola