रिटायर बीएसएलकर्मी के यहां लाखों का डाका, एक दर्जन हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को कब्जा में लेकर दिया घटना को अंजाम

Updated at : 19 Sep 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर बीएसएलकर्मी के यहां लाखों का डाका, एक दर्जन हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को कब्जा में लेकर दिया घटना को अंजाम

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत के रामडीह बस्ती में सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी जामुन महतो में घर में सोमवार की रात को लाखों का डाका पड़ा. डकैत 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात ले गये. रात लगभग ढाई बजे 10 हथियारबंद डकैत बाउंड्री को फांद कर परिसर में घुस गये. इसके बाद […]

विज्ञापन
बोकारो : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत के रामडीह बस्ती में सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी जामुन महतो में घर में सोमवार की रात को लाखों का डाका पड़ा. डकैत 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात ले गये. रात लगभग ढाई बजे 10 हथियारबंद डकैत बाउंड्री को फांद कर परिसर में घुस गये.
इसके बाद मेन दरवाजा को तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हो गये और श्री महतो व उनकी पत्नी को हथियार के बल पर कब्जे में लिया. इसके बाद एक-एक कर अलमीरा की चाबी मांगी और सामान निकाल लिये. श्री महतो ने बताया कि एक डकैत के अलावे सभी ने अपना चेहरा ढंक रखा था.
बेटे-बहू के बुद्धिमानी से भागे डकैत
डकैतों ने श्री महतो के पुत्र का कमरा खुलवाने के लिए खटखटाया. बेटा-बहू ने दरवाजा खोला और कई लोगो का सामने देख कर जल्दी से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद अपने रिश्तेदारों और मुखिया को फोन कर घटना की जानकारी दी. इधर, फोन पर बातचीत सुनने के बाद डकैतों को लगा कि अब सभी को जानकारी मिल गयी है. इसके बाद उन्हें जो भी सामान मिला, लूट कर चलते बने.
सुबह में पहुंची पुलिस : सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन व हरला थाना पुलिस सुबह घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की. बाद में एसपी कार्तिक एस भी पहुंचे. सिटी डीएसपी ने कहा कि घटनास्थल से धनबाद जिला भागने का रास्ता आसान है. संभावना है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर से आकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola