सिटी सेंटर मार्केट की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल

Updated at : 07 Sep 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी सेंटर मार्केट की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल

बोकारो : शहर का हृदय स्थली कहा जाने वाला सेक्टर-4 सिटी सेंटर मार्केट की सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है. बाजार के दुकानदार व ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मार्केट में करीब छोटी व बड़ी मिलाकर 2500 से अधिक दुकान है. सैकड़ों लोगों को रोजाना मार्केट में आना पड़ता […]

विज्ञापन

बोकारो : शहर का हृदय स्थली कहा जाने वाला सेक्टर-4 सिटी सेंटर मार्केट की सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है. बाजार के दुकानदार व ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मार्केट में करीब छोटी व बड़ी मिलाकर 2500 से अधिक दुकान है. सैकड़ों लोगों को रोजाना मार्केट में आना पड़ता है.

सड़क मरम्मत के अभाव में इतनी जर्जर हो गयी है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने, भारतीय स्टेट बैंक के समीप, पी ब्लॉक, मारुती वर्कशॉप के पास आदि जगहों की सड़क दयनीय है. वहीं बरसात में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सड़क में कई-कई जगह गड्ढे हो गए हैं.
क्या कहते हैं लोग
मार्केट की सड़क पर बने गड्ढों के कारण आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं.
अशुतोष
लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. पैदल चलना भी कष्टकर है.
मोहम्मद शादाब
लगभग 20 वर्ष पूर्व सड़क बनी थी. उसके बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई.
कैलाश प्रसाद
रोजना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं. सड़क जर्जर होने से आना-जाना मुश्किल होता है.
कृष्णा कु साव
जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर बीएसएल को पहल करनी चाहिए.
अरुण कुमार
हृदय स्थली कहे जाने वाले मार्केट की सड़क जर्जर स्थिति होना शर्म की बात है.
मुकेश कुमार
सड़क की सुध लेने न तो विभागीय पदाधिकारी पहुंचे और न ही जन-प्रतिनिधि.
प्रदीप कुमार
बीएसएल प्रशासन की गाड़ियां आती जाती रही, लेकिन इस ओर उनका ध्यान नहीं गया.
एचके प्रसाद
सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है. इसके चलते आने-जाने वाले दुकानदार व ग्राहक परेशान हैं.
अशोक कुमार
जलजमाव की समस्या भी गंभीर है. बीएसएल को जल्द समस्या दूर करनी चाहिए.
साधना कुमारी
सड़क जर्जर होने के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी है. चिंताजनक स्थिति है.
भोला कुमार
सड़कों पर दो व चार चक्का वाहन से क्या पैदल सफर करना भी काफी कष्टदायक है.
एस अंसारी
दिव्यांगों से संवाद मजबूत बनाने का हो प्रयास : अरुण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola