रातडीह साइड : चार साल में नहीं बनी यहां सड़क और नाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चास : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 स्थित रातडीह साइड के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां नाली नहीं होने के कारण बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता है. चार वर्ष पूर्व यह इलाका पंचायत क्षेत्र में था. उस समय पंचायत […]
विज्ञापन
चास : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 स्थित रातडीह साइड के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां नाली नहीं होने के कारण बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता है. चार वर्ष पूर्व यह इलाका पंचायत क्षेत्र में था. उस समय पंचायत स्तर पर सड़क का निर्माण हुआ था. वर्ष 2014 में रातडीह साइड नगर निगम में शामिल हुआ, लेकिन अभी तक यहां नाली का निर्माण नहीं हो पाया. स्थानीय सौरभ कुमार, बीरबल गोप, अविनाश कुमार, सुखीलाल गोप, संदीप कुमार ने बताया कि कई बार नगर निगम को इस बारे में आवेदन दिया गया है, लेकिन नहीं नाली नहीं बनी.
खुद बनायी नाली, लेकिन सफाई के अभाव में उग आये घास : राजेश गोप, राजेश गोप, दीपक गोप, लालू कुमार, सिद्धार्थ गोप, सूरज गोप ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहता देख स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क किनारे गड्ढा खोदकर नाली का रूप दिया. कच्ची नाली में लगातार सफाई नहीं होने से इसमें घास उग आये हैं. यहां तक कि सड़क पर भी घास उग गये हैं. सफाई कर्मी कभी भी खुद यहां सफाई करने के लिए नहीं आते हैं. जब अधिक परेशानी होने लगती है तो सफाई कर्मियों को बुलाकर सफाई करवायी जाती है. लेकिन ऐसे कब तक चलेगा. इन्होंने कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










