पेट्रोल पंप की सेल्स गर्ल से हजारों की छिनतई
Updated at : 02 Sep 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चंदनकियारी/बरमसिया : बरमसिया-चंदनकियारी मुख्य सड़क स्थित भाडाजोड़ी के समीप हिंदुस्तान कंपनी की हरिओम पेट्रोल फ्यूल पंप से शनिवार को तीन नकाबपोश बाइक सवार पंप की सेल्स गर्ल से साढ़े चार हजार रुपये झपट कर भाग गए. सूचना मिलने ही चंदनकियारी पुलिस अंचल निरीक्षक सीएम हांसदा, बरमसिया ओपी प्रभारी बालाशंकर राय […]
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चंदनकियारी/बरमसिया : बरमसिया-चंदनकियारी मुख्य सड़क स्थित भाडाजोड़ी के समीप हिंदुस्तान कंपनी की हरिओम पेट्रोल फ्यूल पंप से शनिवार को तीन नकाबपोश बाइक सवार पंप की सेल्स गर्ल से साढ़े चार हजार रुपये झपट कर भाग गए. सूचना मिलने ही चंदनकियारी पुलिस अंचल निरीक्षक सीएम हांसदा, बरमसिया ओपी प्रभारी बालाशंकर राय घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.
कैमरे में सभी अपराधियों की वारदात की तस्वीर कैद हो चुकी है. सेल्स गर्ल रुपाली गोस्वामी और सस्ता महतो ने बताया कि वह रुपये छीनकर झालबड़दा गांव की ओर भाग गए. मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




