राखी में बहन के घर आये बालक की हत्या, हत्यारा युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा स्टेशन के नजदीक वृंदावन कॉलोनी के एक अर्धनिर्मित मकान के पास पानी भरे एक गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़के की लाश मिली़ मृतक की पहचान रामगढ़ के बिजुलिया निवासी सलीम अंसारी के पुत्र रोहित अंसारी (14 वर्ष) के रूप में हुई. रोहित की बहन मीना […]
विज्ञापन
चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा स्टेशन के नजदीक वृंदावन कॉलोनी के एक अर्धनिर्मित मकान के पास पानी भरे एक गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़के की लाश मिली़ मृतक की पहचान रामगढ़ के बिजुलिया निवासी सलीम अंसारी के पुत्र रोहित अंसारी (14 वर्ष) के रूप में हुई. रोहित की बहन मीना देवी की शादी चंद्रपुरा के प्रेमनगर पहाड़ी में विशाल भुईयां के साथ हुई है.
रविवार को रोहित राखी बंधवाने के लिए यहां आया था़ उसकी बहन ने बताया कि रोहित सोमवार की शाम घर से निकला और रात तक नहीं आया़ सुबह जब पता चला कि एक बच्चे की लाश मिली है तो वहां पहुंची. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
इधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को पता चला कि प्रेमनगर पहाड़ी में अपने एक रिश्तेदार के घर आये उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय सुकराम के साथ सोमवार की शाम को रोहित को देखा गया था़ शक के आधार पर कॉलोनी के लोगों ने सुबह में सुकराम की पिटाई भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










