स्टैगर्ड रेस्ट के विरोध में संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 5:30 AM
कथारा/फुसरो : सीसीएल प्रबंधन द्वारा संडे की जगह सख्ती से स्टैगर्ड रेस्ट लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को कथारा कोलियरी के रनिंग सेक्शन में पिट मीटिंग की. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. संयुक्त मोर्चा नेताओं ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में कटौती […]
कथारा/फुसरो : सीसीएल प्रबंधन द्वारा संडे की जगह सख्ती से स्टैगर्ड रेस्ट लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को कथारा कोलियरी के रनिंग सेक्शन में पिट मीटिंग की. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. संयुक्त मोर्चा नेताओं ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में कटौती करने पर आमादा है. कामगारों का शोषण किया जा रहा है. प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कथारा एरिया में स्टैगर्ड रेस्ट लागू नहीं होने दिया जायगा.
इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा आर-पार की लड़ाई से पीछे से नहीं हटेगा. पिट मीटिंग में संयुक्त मोर्चा के अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, राजू स्वामी, मथुरा यादव, गणेश गोप, रामेश्वर चौधरी, सीएस प्रसाद, राजीव पांडेय, नारायण केवट, देवाशीष आस, रामलखन गोप, एके सिन्हा, अशफाक खान, मो याकूब, महबूब अंसारी सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे.
इधर, सीसीएल ढोरी एरिया के राकोमसं नेताओं ने शनिवार को ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक कर स्टैगर्ड रेस्ट के आदेश का विरोध किया. नेताओं कहा कि स्टैगर्ड रेस्ट के आदेश के बाद कामगारों को सप्ताह के अंत में संडे नहीं होगा एवं कामगारों की सप्ताह में छुट्टी प्रबंधन तय करेगा. राकोमसं ने विरोध की रणनीति तैयार की है.
मौके पर राकोमसं सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीके सिंह, हरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, कल्याणी शाखा सचिव जानकी मिश्रा, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, कलीम अंसारी, अमलो सचिव गणेश मल्लाह, अध्यक्ष जयराम सिंह, केके दुबे, जितेंद्र चंपिया, नारायण महतो, जीएम यूनिट अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, ढोरी सचिव श्रीकांत मिश्रा, अध्यक्ष साधु बाउरी, मनोज ठाकुर, कामोद नोनिया, रामदेव रवि, महफुज आलम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










