लूट का शिकार होता रहा है राज्य

Published at :31 May 2014 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
लूट का शिकार होता रहा है राज्य

बोकारो: झारखंड पार्टी झारखंड आंदोलन की बुनियादी पार्टी है. इसके संघर्ष के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. लेकिन, यह भ्रष्टाचार व लूट का शिकार होता रहा. 14 वर्षो में झारखंड का सम्यक विकास नहीं हो पाया. आज भी झारखंडी व उनकी भाषाएं उपेक्षित हैं. ये बातें झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लाल रणविजय नाथ […]

विज्ञापन

बोकारो: झारखंड पार्टी झारखंड आंदोलन की बुनियादी पार्टी है. इसके संघर्ष के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. लेकिन, यह भ्रष्टाचार व लूट का शिकार होता रहा. 14 वर्षो में झारखंड का सम्यक विकास नहीं हो पाया. आज भी झारखंडी व उनकी भाषाएं उपेक्षित हैं.

ये बातें झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को कही. वह सेक्टर 3 ए क्लब में आयोजित झारखंड पार्टी के दो दिवसीय महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. महाधिवेशन का समापन 31 मई को होगा. श्री शाहदेव व अन्य अतिथियों ने शहीद बिरसा मुंडा की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत की. कार्यकारी अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने कहा : विस्थापन की मार से आज भी यहां की जनता त्रस्त है.

झारखंड के लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करते रहे है. झारखंडी का नैतिक, दैहिक व आर्थिक शोषण हो रहा है. श्री सिंह ने कहा : आज भी झारखंड का किसान सिर्फ एक फसल पर निर्भर है. सिंचाई के लिए और सिंचित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य ठीक तरह से पूरा नहीं हुआ है. झारखंड पार्टी झारखंड व झारखंडी के विकास के प्रति कटिबद्ध है. महाधिवेशन को सफल बनाने में सुधांशु शेखर, दीनबंधु लोहरा, प्यारा मुंडु, रमेश प्रसाद, फणींद्र सिंह मुंडा, अब्दुल रसीद अंसारी, मुरारी मोहन सिंह, अजय बक्स राय, पदमा टुडू, गीता सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola