स्थानीय लोगों के सहयोग से सतर्कता इकाई का गठन : भरत

Updated at : 30 Jul 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से सतर्कता इकाई का गठन : भरत

बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से हवाई अड्डा के निकट रविवार को ध्वज बंधन का आयोजन किया गया. इसके बाद दल के कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता दल के जिलाध्यक्ष भरत राउत ने की. कहा : फासीवादी, विघटनकारी, सांप्रदायिक ताकतों के बढ़ते प्रभाव को हम रोकने का काम करेंगे. इसके लिए […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से हवाई अड्डा के निकट रविवार को ध्वज बंधन का आयोजन किया गया. इसके बाद दल के कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता दल के जिलाध्यक्ष भरत राउत ने की. कहा : फासीवादी, विघटनकारी, सांप्रदायिक ताकतों के बढ़ते प्रभाव को हम रोकने का काम करेंगे. इसके लिए स्थानीय लोगों के सयोग से मोहल्ला, वार्ड स्तर पर सतर्कता इकाई का गठन किया जायेगा.
दल के मुख्य संगठक नेली नाथन ने कहा : सरकार के मंत्री व सत्ताधारी दल के सदस्य लोगों का मनोबल तोड़ रहे हैं. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, प्रशांत बाउरी, विभा देवी, नरेश प्रसाद सिंह, कौशल किशोर, विवेक शर्मा, शंकर बाउरी, अतुल गोस्वामी, अश्विनी महतो, देवेंद्र तिवारी, गिरिश गोप, सनातन बाउरी, सदानंद चटर्जी, अभिजीत मुखर्जी, पूर्णिमा देवी, रेहाना खातून, कुरैशा बीबी, धर्मेंद्र पांडेय, दीपू, राजीव आदि मौजूद थे.
बुंडू पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निधन पर शोक
पेटरवार. बुंडू पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गाचरण महतो (80 वर्ष) के निधन पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में शोकसभा की गयी. अध्यक्षता कमलेश प्रसाद ने की़ मौके पर रामचंद्र प्रसाद जायसवाल, सुभाष प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद, निलेश प्रसाद, रामचरण, मुकूल भूषण, निलेश, जोगेंद्र, मदनपाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola