प्रबंधन के साथ वार्ता विफल, ठेका मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो : ठेका मजदूरों की मांग को लेकर सोमवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक व बोकारो इस्पात इंगॉट मोल्ड फाउंड्री शॉप्स प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. वार्ता विफल होने पर एटक के बैनर तले फाउंड्री शॉप्स में ठेका मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

बोकारो : ठेका मजदूरों की मांग को लेकर सोमवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक व बोकारो इस्पात इंगॉट मोल्ड फाउंड्री शॉप्स प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. वार्ता विफल होने पर एटक के बैनर तले फाउंड्री शॉप्स में ठेका मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा : फाउंड्री में लिक्यूड स्टील का काम होता है, जो पूर्णत: कुशल मजदूरों द्वारा संपन्न होता है.

विज्ञापन

ऐसे कुशल 50 मजदूरों को काम से बैठाकर नये मजदूरों को लाने की बात सेफ्टी रूल का उल्लंघन व मजदूरों के साथ धोखा है. उन्होंने प्रबंधन से कहा : पुराने मजदूरों को काम पर वापस करें व काम के लिए समान मजदूरी का भुगतान किया जाये. मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, आनंद, विवेक, प्रतीश, बासुदेव रजवार, दिलीप, धर्मेंद्र, लक्ष्मण, महेश्वर, रवींद्र राय, सहदेव महतो, अरुण गोरांई, दशरथ महतो आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola