जल्द ही 19 एकड़ में होगी आम की बागवानी

Updated at : 07 Jul 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द ही 19 एकड़ में होगी आम की बागवानी

बिरसा मुंडा बागवानी के तहत छह प्रखंड में हो रही है आम की बागवानी बोकारो : जिले के छह प्रखंड में जल्द ही आम की बागवानी हो जायेगी. बागवानी के लिए की जाने वाली कार्रवाई अंतिम चरण में है. सात जुलाई को आम के पौधे की सप्लाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली […]

विज्ञापन

बिरसा मुंडा बागवानी के तहत छह प्रखंड में हो रही है आम की बागवानी

बोकारो : जिले के छह प्रखंड में जल्द ही आम की बागवानी हो जायेगी. बागवानी के लिए की जाने वाली कार्रवाई अंतिम चरण में है. सात जुलाई को आम के पौधे की सप्लाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. फिलहाल 1960 गड्ढाें की खुदाई व ले आउट का कार्य पूर्ण हो चुका है. वहीं बागवानी अंतर्गत सारी सामग्री की निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है. लगभग 19 एकड़ भूमि पर होने वाले बागवानी की प्राक्कलित राशि 35,53,866 है.
पेटरवार में सबसे अधिक पंचायतों में हो रही है आम की बागवानी : पेटरवार के अरजुआ, पतकी व सदमाकला पंचायत, चंदनकियारी के बोगुला पंचायत, चास के सरदाहा पंचायत, चंद्रपुरा के बंदियों पंचायत, कसमार के बरइकला व जरीडीह के बारू पंचायत में आम की बागवानी की जा रही है. पेटरवार प्रखंड के तीन पंचायतों में कुल सात एकड़ भूमि पर बागवानी की जा रही है. वहीं दूसरे स्थान पर चंदनकियारी प्रखंड है. जहां दो पंचायत में लगभग 3.90 एकड़ भूमि पर आम बागवानी की जा रही है.
आम बागवानी का कार्य अंतिम चरण में है. शनिवार को राज्य द्वारा चयनित नर्सरी की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उसके बाद पौधरोपण का कार्य शुरू किया जायेगा. बरसात का मौसम पौधरोपण के उपयुक्त है.
रवि रंजन मिश्रा, डीडीसी, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola