जरीडीह की नौ पंचायतों के हर घर में होगा पेयजल कनेक्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के नौ पंचायतों के गांवों में घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में नौ पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारियों व कंपनी के लोगों के साथ बेरमो विधायक ने बैठक कर योजना के एक्शन प्लान पर चर्चा की. उन्होंने समय पर योजना को पूरा करने का निर्देश दिया. कहा […]
विज्ञापन
जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के नौ पंचायतों के गांवों में घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में नौ पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारियों व कंपनी के लोगों के साथ बेरमो विधायक ने बैठक कर योजना के एक्शन प्लान पर चर्चा की. उन्होंने समय पर योजना को पूरा करने का निर्देश दिया.
कहा : प्रखंड के बारू, बाराडीह, गायछंदा अरालडीह, गांगजोरी, चिलगड्डा, अराजू, बेलडीह, भस्की पंचायतों के ग्रामीणों के प्रत्येक घर में नल की व्यवस्था की जानी है. इसके लिए पाइप लाइन सर्वे का काम किया जाना है. उ
इन गांवों में बनेगा जलमीनार : जलापूर्ति के लिए पंचायतो में जलमीनार का निर्माण किया जायेगा. इसके साथ सोलर ऊर्जा आधारित पंप हाउस भी बनेगा. इससे बिजली के अभाव में भी लोगों के घरों तक जलापूर्ति होगी. घर-घर जलापूर्ति के लिए जलमीनार से गांव में लोगों के घरों तक पाइप लाइन बिछेगी. पानी फुसरो हिंदुस्तान पुल समीप दामोदर नदी से पाइप लाइन के द्वारा लाया जायेगा. साथ ही अरालडीह भस्की के टांगीकुदर गोपीनाथपुर तथा गांगजोरी में जल मीनार का निर्माण किया जायेगा.
बैठक ये थे मौजूद : जरीडीह बीडीओ सदानंद महतो, प्रमुख बाबूचंद सोरेन ,बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल, बाराडीह मुखिया सुरेश महतो, बेलडीह मुखिया श्रीमती देवी, गया देवी, दिनेश महतो, टिका प्रसाद, नरेंद्र महतो, पंसस पंकज मरांडी, सरोज चटर्जी, सतीश चंद्र राय, मंटू मरांडी, अराजू पंसस मनोरंजन मांझी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










