विपक्षी दल ने फूंका सीएम का पुतला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल लाने के विरोध में बोकारो जिला के तमाम विपक्षी दलों ने मंगलवार की शाम नया मोड़ बिरसा चौक पर झारखंड के सीएम रघुवर दास का पुतला फूंका. कार्यक्रम में शामिल झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, सीपीएम आइ आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को जनविरोधी करार […]
विज्ञापन
बोकारो : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल लाने के विरोध में बोकारो जिला के तमाम विपक्षी दलों ने मंगलवार की शाम नया मोड़ बिरसा चौक पर झारखंड के सीएम रघुवर दास का पुतला फूंका. कार्यक्रम में शामिल झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, सीपीएम आइ आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को जनविरोधी करार दिया.
सरकार विरोधी नारा लगाते हुए शीघ्र बिल को वापस लेने की मांग की. कहा : बिल वापस नहीं हुआ, तो 21 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और 25 जून को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. झाविमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने झारखंड सरकार को किसान, आदिवासी व रैयत विरोधी बताया. कहा : राज्य में विकास का काम ठप है. कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीता सिंह सहित विपक्षी दलों के दर्जनों नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










