विवाद सुलझाने वाला खुद चढ़ा विवाद की भेंट

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : स्थान : सेक्टर 01 स्थित सिटी थाना परिसर स्थित फैमिली काउंसेलिंग सेंटर (एफसीसी). प्रसिद्धि : घरेलू विवाद को बात-विचार के जरिये सुलझाने का काम. सेंटर में हर रविवार को फैमिली काउंसेलिंग सेंटर-01 में पारिवारिक विवाद को सुलझाया जाता था. लेकिन, विवाद को सुलझाने वाला एफसीसी खुद ही विवाद में फंस गया है. एफसीसी […]

विज्ञापन

बोकारो : स्थान : सेक्टर 01 स्थित सिटी थाना परिसर स्थित फैमिली काउंसेलिंग सेंटर (एफसीसी). प्रसिद्धि : घरेलू विवाद को बात-विचार के जरिये सुलझाने का काम. सेंटर में हर रविवार को फैमिली काउंसेलिंग सेंटर-01 में पारिवारिक विवाद को सुलझाया जाता था. लेकिन, विवाद को सुलझाने वाला एफसीसी खुद ही विवाद में फंस गया है.

एफसीसी की कार्रवाई मई 2017 से स्थगित है. कारण बना है पदाधिकारियों की आपसी खींचतान. खींचतान बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने एफसीसी को बंद कर दिया.
हर सप्ताह सुलझाया जाता था 20 से अधिक मामला : एफसीसी में हर सप्ताह 20 से अधिक मामला सुलझाया जाता था. एफसीसी के पूर्व अधिकारियों की माने तो सेंटर घरेलू विवाद अधिनियम के धारा 10 के तहत चलाया जाता था. इसके तहत सभी प्रकार के घरेलू हिंसा, विवाद को पुलिस स्टेशन के बाहर सुलझाया जाता था. एफसीसी में बोकारो शहर के अलावा दूर-दराज गांव का भी मामला आता था.
ऐसे हुआ था स्थापित : एफसीसी बोकारो सेंटर की नींव 16 दिसंबर 2000 में रखी गयी थी.
तत्कालीन बोकारो डीसी विमल कीर्ति सिंह, एसपी केएस मीणा व बीएसएल के एमडी बीके सिंह ने मैरेज एडवाइजरी ब्यूरो नाम से संस्था की नींव रखी. संस्था में बिगड़ते पारिवारिक रिश्तों को टूटने से बचाया जाता था. बाद में संस्था का रजिस्ट्रेशन राज्य सरकार के अधीन फैमिली काउंसेलिंग सेंटर के रूप में हुआ.
एफसीसी एनजीओ के तहत रजिस्टर्ड है. लेकिन, उनका अपना भवन नहीं है. एफसीसी में आपसी विवाद बढ़ गया था. कई बार इस संबंध में शिकायत भी आयी. दोनों कारण के बाद ही एफसीसी को बंद किया गया. जब इनका विवाद खत्म हो जायेगा व अपना भवन बन जायेगा. इसे दोबारो शुरू कर दिया जायेगा.
अजय कुमार, संरक्षक एफसीसी सह सिटी डीएसपी बोकारो
एक मिनट के लिए अगर एफसीसी में विवाद था, तो विवाद को खत्म करने की दिशा में पुलिस को पहल करनी चाहिए थी. एफसीसी को बंद करने से विवाद खत्म नहीं हो सकता. एफसीसी कई परिवार को टूटने से बचाया है. इसे पुन: शुरू करने की जरूरत है. जहां तक भवन की बात है. भवन एफसीसी का है.
शशिभूषण, निवर्तमान अध्यक्ष, एफसीसी बोकारो सेंटर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola