बोकारो : शहर में छिनतई करने वाले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : शहरी क्षेत्र में छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो युवकों को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें सेक्टर नौ सी निवासी सूरज कुमार सिंह और सेक्टर नौ बी निवासी पीयूष सिंह शामिल हैं. उनके पास से छिनतई का एक मोबाइल फोन बरामद किया है. सिटी डीएसपी अजय कुमार ने […]
विज्ञापन
बोकारो : शहरी क्षेत्र में छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो युवकों को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें सेक्टर नौ सी निवासी सूरज कुमार सिंह और सेक्टर नौ बी निवासी पीयूष सिंह शामिल हैं.
उनके पास से छिनतई का एक मोबाइल फोन बरामद किया है. सिटी डीएसपी अजय कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि दोनों युवक शातिर अपराधी हैं. हरला थाना क्षेत्र में हुए गृहभेदन के मामले में ये जेल जा चुके हैं. 10 मार्च की रात को टेंपो से जा रही सेक्टर छह की ज्योति सिन्हा का पर्स झपट्टा मार कर इन्हीं युवकों ने छीन लिया था. पर्स में 20 हजार रुपया नगद व मोबाइल था.
सिटी डीएसपी ने बताया इन दिनों शहरी क्षेत्र में चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है. इस पर रोक लगाने के लिए वरीय अधिकारियों ने इस तरह के मामले में शामिल अपराधियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ करने का निर्देश दिया था. हरला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अजीत अरुण एक्का ने कई पुराने अपराधियों से पूछताछ की.
इसी दौरान सूरज कुमार सिंह से भी पूछताछ की. सूरज ने छिनतई की उक्त घटना में संलिप्तता कबूल करते हुए बताया कि महिला का मोबाइल फोन उसने अपने साथी पीयूष को दे दिया है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पीयूष को गिरफ्तार कर वह मोबाइल बरामद कर लिया. इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में श्री एक्का, सेक्टर छह थानेदार विपिन कुमार, जमादार दीप नारायण सिंह, मनोज कुमार व सुबोध प्रसाद सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










