महिला ने ससुर पर लगाया अपने बच्चों को गायब करने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हरला थाना में मामला दर्ज बोकारो : रांची के अरगोड़ा निवासी महिला शहनाज बेगम ने रविवार को स्थानीय हरला थाना में अपने ससुर पर पुत्र और पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शहनाज ने बिहार के जिला सिवान निवासी अपने ससुर मास्टर समीउल्लाह, ससुर के सहयोगी गोपाल जंगालिया व […]
विज्ञापन
हरला थाना में मामला दर्ज
बोकारो : रांची के अरगोड़ा निवासी महिला शहनाज बेगम ने रविवार को स्थानीय हरला थाना में अपने ससुर पर पुत्र और पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शहनाज ने बिहार के जिला सिवान निवासी अपने ससुर मास्टर समीउल्लाह, ससुर के सहयोगी गोपाल जंगालिया व मो आलम को अभियुक्त बनाया है. महिला के अनुसार, वह होली की छुट्टी में अपने पुत्र जैकी अहमद (11 वर्ष) व पुत्री आरणा कलीम अहमद (आठ वर्ष) को लेकर सेक्टर नौ के आवास संख्या 1504 स्थित अपनी माता के पास आयी थी. तीन मार्च को महिला अपने बच्चों को माता के पास छोड़ कर रांची चली गयी. महिला अभी रास्ते में ही थी, तभी उसकी मां ने फोन कर बताया कि उसके ससुर व अन्य लोग बच्चों को ले जाने आये है. ससुर का कहना है कि बच्चों को कपड़ा खरीदवा कर वापस कर देंगे.
जबरन बच्चों को ले गये थे ससुर : बच्चाें को भेजने से इन्कार करने पर ससुर व उनके सहयोगी जबरन दोनों को अपने साथ ले गये. कुछ घंटा के बाद शहनाज बेगम वापस अपनी मां के आवास आयी. महिला की मां ने बताया कि ससुर सेक्टर चार स्थित क्लासिक होटल में ठहरे है. शहनाज जब होटल क्लासिक गयी तो बाहर में ससुर के अन्य सहयोगियो से मुलाकात हुई. बच्चों के संबंध में बताया गया कि ससुर उन्हें कपड़ा खरीदवाने दुकान लेकर गये है. इसके बाद शहनाज बेगम अपने ससुर व बच्चों को सिटी सेंटर में खोजने लगी.
कुछ देर के बाद जब वह होटल क्लासिक लौटी तो पता चला कि सभी होटल छोड़कर चले गये है. इसके बाद से बच्चों व ससुर का कोई पता नहीं चल रहा है. ससुर का मोबाइल नंबर भी बंद है. पुलिस शहनाज बेगम के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










