केंद्र और राज्य में निश्चित बनेगी कांग्रेस की सरकार : देव शर्मा
चास : युवा लायंस फोर्स की बैठक रविवार को बिजुलिया मोड़ में हुई. नौ जून को कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ महारैली की समीक्षा की गयी. फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देव शर्मा ने कहा कि रैली में जुटी भीड़ से प्रतित होता है कि आने वाले चुनाव […]
चास : युवा लायंस फोर्स की बैठक रविवार को बिजुलिया मोड़ में हुई. नौ जून को कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ महारैली की समीक्षा की गयी. फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देव शर्मा ने कहा कि रैली में जुटी भीड़ से प्रतित होता है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र और राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी. युवा नेता मयूर शेखर झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठन को एकजुट करने का प्रयास किया है.
आने वाले दिनों में परिणाम दिखेगा. बैठक की अध्यक्षता विजय महतो ने की. दिगम महतो, दीपक पांडे, भोला महतो, विजय महथा, प्रकाश दास, मिथुन महतो, चंद्रदेव रजवार, अशोक महतो, हीरा रजवार, अमरेश शर्मा, राजेश महतो, सुभाष पांडे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










