सेक्टरों में रहने वाले नेताओं से सावधान रहें फुटपाथ दुकानदार

Updated:
विज्ञापन

चास : चास फुटपाथ दुकानदार संघ की ओर से रामरुद्र प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को टाउन वेंडिंग समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मेयर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम की ओर से फुटपाथ दुकानदारों को शीघ्र ही व्यवस्थित किया जायेगा. इस दिशा में कार्य […]

विज्ञापन

चास : चास फुटपाथ दुकानदार संघ की ओर से रामरुद्र प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को टाउन वेंडिंग समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मेयर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम की ओर से फुटपाथ दुकानदारों को शीघ्र ही व्यवस्थित किया जायेगा. इस दिशा में कार्य किया जा रहा है.

रोजगार के लिए बैंकों से लोन भी दिलाया जायेगा. फुटपाथ दुकानदारों की एकता तोड़ने के लिए कुछ नेता सक्रिय हैं. खासकर सेक्टरों में रहने वाले नेताओं से सचेत रहने की जरूरत है. उन लाेगों को चास की समस्याओं के बारे में जानकारी है और आंदोलन करने की बात करते हैं. डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए फिलहाल आइटीआइ मोड़, चेक पोस्ट, जोधाडीह मोड़ आदि में जगह चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है. जोधाडीह मोड़ में पहले से ही हटिया बाजार बना हुआ है. इसे विकसित किया जायेगा. इसके बाद फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का काम किया जायेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष नगीना साव व संचालन संजय कुमार ने किया. मौके पर पार्षद टिंकू तापड़िया, कौशल राय, संघ महासचिव सचित भगत, प्रमोद कुमार, दिगंबर प्रसाद, अजय कुमार दुबे, अमरजीत गुप्ता, माला देवी, रेखा देवी, गीता देवी, बिगन महतो, उमेश प्रसाद, सुबोध ठाकुर, रोहित लाल, गणेश प्रसाद, अजय कुमार, उमेश कुमार सिंह, आरपी सिंह, बबलू कुमार, विजय यादव, मिस्त्री साव, विशेश्वर प्रसाद, मुकेश, महेश्वरी प्रसाद, शिव चरण, विकास कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola