कार के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

नये हाइवे में बांधगोड़ा के पास हुई घटना मृतक की नहीं हुई पहचान चास : नये हाइवे पर बांधगोड़ा के पास रविवार को अज्ञात कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर (उम्र लगभग 45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर पत्थर […]

विज्ञापन

नये हाइवे में बांधगोड़ा के पास हुई घटना

मृतक की नहीं हुई पहचान
चास : नये हाइवे पर बांधगोड़ा के पास रविवार को अज्ञात कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर (उम्र लगभग 45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर पत्थर डाल कर आवाजाही रोक दी. सूचना पाकर पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रामजी राय पहुंचे. स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी. कुछ लोगों ने पहचान होने तक सड़क पर ही शव रखने की बात कही. लेकिन, थाना प्रभारी ने लोगों को समझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पिंड्राजोरा थाना भिजवा दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर साइकिल से खेदाडीह से बांधगोड़ा की ओर जा रहा था.
एक तेज रफ्तार कार बायीं ओर से एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी. लेकिन आगे साइकिल सवार के आ जाने से कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. साइकिल पर सवार मजदूर सड़क पर गिर गया और कार उसके सिर के ऊपर से गुजर गया. साइकिल कार में फंस गयी और घसीटते हुए तीन मीटर तक चली गयी. मृतक के जेब से कोई कागजात आदि नहीं मिला है. वह काला पैंट व सफेद शर्ट पहने हुए था. दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola