बोलेरो ने चार लोगों को धक्का मारा
बोकारो : सेक्टर वन बी में पानी टंकी के पास रविवार की शाम को एक बोलेरो (ओआर 09 पी-7524) ने चार लोगों को धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो का चालक तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. साइकिल बनवा रहे सेक्टर एक बी निवासी डब्लू को पहले धक्का मारा. भागने के […]
बोकारो : सेक्टर वन बी में पानी टंकी के पास रविवार की शाम को एक बोलेरो (ओआर 09 पी-7524) ने चार लोगों को धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो का चालक तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. साइकिल बनवा रहे सेक्टर एक बी निवासी डब्लू को पहले धक्का मारा. भागने के दौरान दो अन्य साइकिल सवार और एक बाइक चालक को भी धक्का मार दिया. इसके बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया. स्थानीय लोगों ने बोलेरो को पुलिस के हवाले कर दिया. डब्लू के अलावा इस घटना में अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










