पारा शिक्षकों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ
चास : जिले में कार्यरत पारा शिक्षकों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा. बशर्ते पारा शिक्षक का न्यूनतम मानदेय 10 हजार से अधिक नहीं होना चाहिये साथ ही निर्धारित सभी 13 मानकों को पूरा करना पड़ेगा. यह आदेश ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव यतींद्र प्रसाद की ओर से गत दिनों जारी […]
चास : जिले में कार्यरत पारा शिक्षकों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा. बशर्ते पारा शिक्षक का न्यूनतम मानदेय 10 हजार से अधिक नहीं होना चाहिये साथ ही निर्धारित सभी 13 मानकों को पूरा करना पड़ेगा. यह आदेश ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव यतींद्र प्रसाद की ओर से गत दिनों जारी किया गया है.
आदेश में कहा गया है कि इसका लाभ शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण पारा शिक्षक (उच्च प्राथमिक) को नहीं मिलेगा. शिक्षक पात्रता पास पारा शिक्षक को 10 हजार से अधिक मानदेय मिलता है. इस कारण इस लाभ से वंचित रखा गया है. गौरतलब हो कि बोकारो जिले में 3632 पारा शिक्षक कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










