शव के साथ मुख्य पथ जाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : चास के तारा नगर निवासी राम बालक लाल की हत्या के बाद उनका शव रखकर सड़क जाम करने वालों के खिलाफ शनिवार को बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी चास थाना के सहायक अवर निरीक्षक बुदरू उरांव के आवेदन पर दर्ज की गयी है़ मामले में मृतक राम बालक […]
विज्ञापन
बोकारो : चास के तारा नगर निवासी राम बालक लाल की हत्या के बाद उनका शव रखकर सड़क जाम करने वालों के खिलाफ शनिवार को बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी चास थाना के सहायक अवर निरीक्षक बुदरू उरांव के आवेदन पर दर्ज की गयी है़ मामले में मृतक राम बालक लाल के चार पुत्र दीपक, दिवाकर, गोरे लाल, संदीप कुमार के अलावा चार-पांच अन्य को अभियुक्त बनाया गया है़
क्या है मामला : सूचक बुदरू उरांव के अनुसार, गत 10 मई की सुबह चास के तारा नगर में हुई चाकूबाजी की एक घटना में राम बालक लाल जख्मी हो गये थे़ जख्मी राम बालक लाल को इलाज के लिए पुलिस अपने साथ लेकर बीजीएच गयी़ यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया़ राम बालक की मौत की खबर सुनकर उनके चार पुत्र अपने कुछ सहयोगियों के साथ जबरन उनके शव को बीजीएच से बाहर निकाला़ शव को टेंपो पर लेकर बीएस सिटी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के निकट मुख्य सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया़ पुलिस ने सड़क जाम करने वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस से ही उलझ गये़ नाजायज मजमा बनाकर सड़क जाम कर दिया़ चास थाना की जीप (जेएच09यू-9331) पर हमला कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया़ काफी मशक्कत के बाद पुलिस सड़क जाम हटाने में सफल हुई़ सड़क जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










