बोकारो : दिनदहाड़े सिटी सेंटर से 6.35 लाख की लूट, बैंक से पैसा निकाल घर जा रहा था शख्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 6:27 PM
बोकारो : सिटी सेंटर में 6 लाख 35 हजार की लूट हो गयी. बाइक सवार अपराधियों ने पीएनबी से पैसा निकाल ले जा रहे राघवेंद्र से छिनतई की. भीड़ – भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम दिया. घटना ऐसी जगह हुई है, जहां पुलिस की मौजूदगी रहती है. बता दें कि कुछ दिनों पहले […]
बोकारो : सिटी सेंटर में 6 लाख 35 हजार की लूट हो गयी. बाइक सवार अपराधियों ने पीएनबी से पैसा निकाल ले जा रहे राघवेंद्र से छिनतई की. भीड़ – भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम दिया. घटना ऐसी जगह हुई है, जहां पुलिस की मौजूदगी रहती है.
बता दें कि कुछ दिनों पहले स्टेट बैंक का लॉकर काट कर दस करोड़ की संपत्ति लूट का मामला उजागर हुआ था. इस मामले में हसन चिकना गिरोह के शख्स मो अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इस मामले में चार अपराधी की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन हसन चिकना अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तारी सिंटी थाना अन्तर्गत राम मंदिर से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










