Bokaro News : बीएसएल के डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर से बोकारो के तीरंदाजों को मिली नयी ताकत
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 22 May 2026 1:32 AM
विज्ञापन
Bokaro News : केंद्र में आधुनिक चेंजिंग रूम व रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित
विज्ञापन
21 नवंबर 2013 को हुई थी ‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की स्थापनाBokaro News : सुनील तिवारी, बोकारो. नयी आधुनिक सुविधाओं के लैस बोकारो इस्पात संयंत्र-बीएसएल के ‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर-सेक्टर 04’ से बोकारो के तीरंदाजों को नया बल मिला है. खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र में आधुनिक चेंजिंग रूम व रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित की गयी हैं. इससे यहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का वातावरण मिल रहा है. उन्हें सभी जरूरी सहूलियतें भी उपलब्ध हो रही है.
24 कैडेट्स (12 बालक व 12 बालिका) 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग को प्रशिक्षण : ‘
डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की स्थापना 21 नवंबर 2013 को हुई थी. तब से यह केंद्र कई उभरते तीरंदाजों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बना हुआ है. वर्तमान में यहां 24 कैडेट्स (12 बालक व 12 बालिका) 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उन्हें तीन वर्षों तक व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाता है. सेंटर के कई खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्र स्तर पर बीएसएल व बोकारो का मान बढ़ा चुके हैं.खिलाड़ियों को नि:शुल्क स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, जूते, टी-शर्ट व शॉर्ट्स उपलब्ध :
बोकारो स्टील प्लांट अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत खिलाड़ियों को नि:शुल्क स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, जूते, टी-शर्ट व शॉर्ट्स उपलब्ध कराता है. साथ ही, खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन पौष्टिक अल्पाहार की भी व्यवस्था की जाती है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें.राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोकारो को दिला रही पहचान :
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने का बीएसएल का यह सतत प्रयास न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोकारो को खेल जगत में नयी पहचान दिला रहा है.अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार :
प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय स्तर के उभरते हुए लगभग 24 से 25 युवा तीरंदाजों का चयन किया जाता है, जिन्हें कुशल प्रशिक्षकों (कोच) की ओर से पेशेवर ट्रेनिंग दी जाती है. बीएसएल की ओर से इस केंद्र की आधारशिला को मजबूत करने व तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है.स्कूली व स्थानीय बच्चों को तीरंदाजी में करियर बनाने का मंच :
सेंटर से प्रशिक्षित कई तीरंदाज राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करके बोकारो का नाम रोशन कर रहे हैं. यह केंद्र स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के ””””फिट इंडिया मूवमेंट”””” और खेल-कूद प्रोत्साहन कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे बोकारो के स्कूली व स्थानीय बच्चों को तीरंदाजी में अपना करियर बनाने के लिए एक शानदार मंच मिल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










