Bokaro News : संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 22 May 2026 11:55 PM
Bokaro News : बकरीद को लेकर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश दिया गया है.
एएसपी वेदांत शंकर ने शुक्रवार को चास अनुमंडल कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विशेष निर्देश दिये. थाना प्रभारियों से कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये. सभी समुदायों के लोगों के साथ समन्वय बना कर कार्य करें. इसके अलावा उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने को कहा. ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर भी विशेष ध्यान देने को कहा.
शांति समिति की बैठक
बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को पिंड्राजोरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी रवि कुमार व संचालन मुखिया शंकर गोराई ने किया. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं. अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचे. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक सचिन रौशन, मुन्ना रवानी, सुनील कुमार सिंह, चहरु उरांव, दिलीप टुडू, एएसआइ गोपाल महतो, कालीचरण सुंडी, मुखिया गुलाम अंसारी, कृष्णपद महतो सुकून महतो, उप मुखिया राजकुमार गोप, पूर्व मुखिया परीक्षित माहथा, शहाबुद्दीन अंसारी, बाटुल प्रमाणिक, माथुर मंडल, मुक्तेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि विकास माहथा, आजाद अंसारी, युधिष्ठिर महतो, जीतू महतो, सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










