एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास : एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये ठगी करने वाले एक जालसाज को चास पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रमेश कुमार पांडेय रामगढ़ जिला के छतरमांडू का रहने वाला है और पिंड्राजोरा में उसकी ससुराल है. उसके पास से पुलिस ने 13 एटीएम कार्ड, 35, 820 रुपये नकद व एक मोबाइल जब्त किया […]
विज्ञापन
चास : एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये ठगी करने वाले एक जालसाज को चास पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रमेश कुमार पांडेय रामगढ़ जिला के छतरमांडू का रहने वाला है और पिंड्राजोरा में उसकी ससुराल है. उसके पास से पुलिस ने 13 एटीएम कार्ड, 35, 820 रुपये नकद व एक मोबाइल जब्त किया है. पूछताछ में रमेश ने 25 लोगों से एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये निकासी करने की बात कबूल की है.
शनिवार की रात लगभग 12 बजे जोधाडीह मोड़ में एक पेट्रोल पंप के पास लगी एटीएम मशीन में रमेश ने एक व्यक्ति को झांसा देकर कार्ड से रुपये निकासी करने के लिए सहयोग मांगा. उक्त व्यक्ति ने उससे नाम पूछा और एटीएम कार्ड से रुपये की निकासी की. मशीन में जो नाम आया, वह अलग नाम था. इस पर उन्हें शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच रमेश से पूछताछ की. तलाशी ली तो जेब से 13 एटीएम अलग-अलग नाम से मिले. उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की. थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि रमेश ने जुर्म कबूल किया है. फिलहाल किसी गिरोह का हाथ होने का पता नहीं चला है. रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है. कोर्ट से रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की जायेगी.
ऐसे बनाता था शिकार : रमेश एटीएम मशीन के बाहर पैसे निकालने का दिखावा कर लाइन में खड़ा हो जाता था. जो उससे मदद मांगता या जिन्हें ठीक से मशीन चलाना नहीं आता, उन्हें सहयोग करने की पेशकश करता. इस दौरान वह एटीएम कोड भी जान लेता था. पैसे निकासी करने के बाद वह चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लेता था. कार्डधारी को इसकी जानकारी तभी होती, जब वह एटीएम कार्ड की जांच करता. लेकिन कई लोगों को काफी देर के बाद जानकारी होती थी. तब तक रमेश एटीएम कार्ड से सारे रुपये की निकासी या खरीदारी कर चुका होता था. सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए रमेश किसी अन्य को पैसे निकालने के लिए कार्ड देता था. वह इस तरह की ठगी रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और धनबाद जिले में कई लोगों के साथ कर चुका है.
इनके नाम से हैं बरामद एटीएम कार्ड : रमेश के पास से बरामद एटीएम कार्ड सुरेंद्र मुंडा, कुंती देवी, मंगल प्रसाद, बाहामणि देवी, सरोज लाल टुडू, वंदना कुमारी, राधेश्याम मांझी, मो. अरमान अंसारी, भेलुस एरेंज, पंकज जायसवाल, संदीप आदि के नाम से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










