झारखंड : रेल पटरी पर फटा डेटोनेटर, बची नंदन कानन एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

गोमो : पारसनाथ स्टेशन से कुछ आगे पोल संख्या 317/14 व 317/16 के बीच रेल पटरी पर गुरुवार सुबह करीब 5.18 बजे जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट से कुछ ही देर पहले 12816 डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस वहां से गुजरी थी. हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. धमाके की आवाज सुनते ही यात्रियों में खलबली मच […]

विज्ञापन
गोमो : पारसनाथ स्टेशन से कुछ आगे पोल संख्या 317/14 व 317/16 के बीच रेल पटरी पर गुरुवार सुबह करीब 5.18 बजे जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट से कुछ ही देर पहले 12816 डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस वहां से गुजरी थी. हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. धमाके की आवाज सुनते ही यात्रियों में खलबली मच गयी. गोमो आरपीएफ और पीडब्ल्यूआइ विभाग के कर्मचारी जांच में जुट गये. जांच में पता चला कि रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर था.
चालक ने कम कर दी ट्रेन की रफ्तार : बताया जाता है कि धमाके की आवाज सुन कर नंदन कानन एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी. चालक ने मामले की जानकारी तत्काल धनबाद कंट्रोल को दी. इसके बाद अफरा–तफरी मच गयी. कंट्रोल के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डाउन लाइन की सभी ट्रेनों का कॉशन पर परिचालन कराया गया. आरपीएफ व पीडब्ल्यूआइ विभाग के कर्मचारियों ने जांच की.
रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जाता है कि उक्त डेटोनेटर एक्सपायर्ड हो चुका था. इसका निर्माण 2011 में हुआ था. आरपीएफ इंस्पेक्टर टीएस अहमद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अभी जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola