लॉकर कांड में अजुल को हिस्से में मिला था 30 लाख का सोना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
600 ग्राम सोना लेकर अभियुक्त की बीबी फरार बोकारो : एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा के लॉकरों से करोड़ों की चोरी के मामले में गिरफ्तार अजुल शेख को करीब 30 लाख रुपया का सोना (एक किलो) हिस्सा में मिला था. पूछताछ में अजुल ने पुलिस को बताया कि इसमें से 25 तोला सोना सलाम शेख की […]
विज्ञापन
600 ग्राम सोना लेकर अभियुक्त की बीबी फरार
बोकारो : एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा के लॉकरों से करोड़ों की चोरी के मामले में गिरफ्तार अजुल शेख को करीब 30 लाख रुपया का सोना (एक किलो) हिस्सा में मिला था. पूछताछ में अजुल ने पुलिस को बताया कि इसमें से 25 तोला सोना सलाम शेख की मदद से सतेंद्र मंडल उर्फ छोटू मंडल को बेचा था. शेष सोना पत्नी की जानकारी में घर के आंगन में शीशे के जार में बंद कर रख दिया था.
बताते चलें कि पुलिस इस मामले में सलाम व सतेंद्र को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बोकारो एसपी कार्तिक एस ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि अजुल की निशानदेही पर साहेबगंज के फुलवरिया मुर्गी टोला स्थित उसके आवास से साेना का दो जोड़ा झुमका और चांदी के 13 सिक्के बरामद किया गया है. छापेमारी के
पूर्व उसकी पत्नी फारूल बीबी लगभग 600 ग्राम सोना लेकर भाग गयी. एक अप्रैल को अजुल को चास के जोधाडीह मोड़ से गिरफ्तार कर
न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. उसे तीन अप्रैल को तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया था.
सिलीगुड़ी में बैंक लॉकर काटने में था संलिप्त : एसपी ने बताया कि अजुल ने बताया है कि बोकारो से जमानत पर रिहा होने के बाद हसन चिकना और उसने सिलीगुड़ी में बैंक लॉकर काट कर चोरी की थी. इसमें लगभग ढाई किलो सोना मिला था. इसके अलावे सिउड़ी में एक ज्वेलर्स से लगभग चार किलो सोना भी चुराया था. मोबाइल दुकान से 32 मोबाइल चोरी के मामले में भी वह भुवनेश्वर जेल में रह चुका है.
हसन समेत तीन की गिरफ्तारी है बाकी : एसपी ने बताया कि लॉकर कांड में सीधे तौर पर शामिल सरगना हसन चिकना समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी बाकी है. इसमें साहेबगंज का शमीम आैर धनबाद का अकबर भी शामिल है. इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. हसन चिकना और अजुल की पत्नी की भी तलाश की जा रही है.
एसपी ने कोर्ट नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
एसपी कार्तिक एस ने शुक्रवार को कोर्ट नोडल पदाधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय के सभागार में बैठक की. एसपी ने कहा कि समय पर गवाहों को कोर्ट में गवाही दिलाये और साक्ष्य प्रस्तुत करें. बताते चलें कि एसपी ने बोकारो और तेनुघाट कोर्ट में पुलिस के 24 नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये है. बैठक में लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, सिटी डीएसपी अजय कुमार, सीसीआर डीएसपी रजत मणि बाखला आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










