मालदा से एक करोड़ का सोना बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो में लॉकरों से करोड़ों की चोरी के मामले में पुिलस को िमली बड़ी सफलता ज्वेलर्स के यहां से हुई बरामदगी, नकद भी िमला एक कर्मचारी गिरफ्तार मालिक फरार बोकाराे/मालदा : बोकारो की एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के 71 लॉकरों को काट कर की गयी करोड़ों की चोरी मामले में करीब एक करोड़ रुपये का […]
विज्ञापन
बोकारो में लॉकरों से करोड़ों की चोरी के मामले में पुिलस को िमली बड़ी सफलता
ज्वेलर्स के यहां से हुई बरामदगी, नकद भी िमला
एक कर्मचारी गिरफ्तार मालिक फरार
बोकाराे/मालदा : बोकारो की एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के 71 लॉकरों को काट कर की गयी करोड़ों की चोरी मामले में करीब एक करोड़ रुपये का जेवरात मालदा (प. बंगाल) की इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है. मालदा शहर एक ज्वेलर्स में छापेमारी कर पुलिस ने 100-100 ग्राम के पांच सोने के बिस्कुट, 60 हजार रुपये नकद के अलावा सोना के जेवरात जब्त किये. सोमवार को मालदा एसपी अर्णव घोष ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2017 की रात को बोकारो में चोरी हुई थी. चोरों के हाथ करीब 14 किलो सोना और 40 किलो चांदी के जेवरात और नकदी भी हाथ लगा था.
बोकारो पुलिस को छानबीन में पता चला कि चोरी का सामान मालदा भेजा गया है. इसके बाद बोकारो पुलिस ने मालदा पुलिस से संपर्क किया. बोकारो पुलिस की सूचना के आधार पर इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर को सरकार रोड में एक ज्वेलर्स में छापेमारी कर चोरी का माल बरामद किया. ज्वेलर्स के एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया है. दुकान मालिक मौके से फरार हो गया. मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा. मालूम हो कि इस चाेरी में साहेबगंज के हसन चिकना गिराेह का हाथ होने की बात सामने आयी थी. पुलिस इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










